/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/31/MRNyd7qBtQj0GI4uj4ZX.jpg)
Studio Ghibli Art: OpenAI ChatGPT के जरिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बनाई गई स्टूडियो घिबली स्टाइल वाली एआई इमेज. (Image: X, ChatGPT)
How to create Studio Ghibli Style Art AI Image: घिबली एआई इमेज को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लोग अपनी ओरिजिनल इमेज घिबली स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं. घिबली एआई इमेज ट्रेंड में आम से लेकर खास तक हर कोई शामिल हैं. अगर आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घिबली एआई इमेज (Studio Ghibli Style AI Image) ट्रेंड में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है.
ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीटी (ChatGPT) और एलनमस्क के Grok चैटबॉट के जरिए घिबली एआई इमेज तैयार करना काफी आसान है. इन चैटबॉट का इस्तेमाल करके आप भी खुद की फोटो घिबली स्टाइल में कनवर्ट कर सकते हैं. आप चाहें तो ChatGPT और Grok के जरिए अपने पसंदीदा क्रिकेटर, सेलिब्रिटी, या किसी और के फोटो को भी घिबली स्टाइल में बदल सकते हैं और वो भी सिर्फ कुछ ही सेकंड में.
क्या है Studio Ghibli ?
स्टूडियो Ghibli एक जापानी एनीमेशन स्टूडियो है, जिसे 1985 में मियाज़ाकी हायाओ, ताकाहाता इसाओ और सुज़ुकी तोशियो ने बनाया था. यह स्टूडियो अपने हाथ से बने एनीमेशन, अद्भुत कहानी और सौंदर्यशास्त्र के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है.
घिबली एआई इमेज बनाने के लिए यहां स्टेप बाय स्टेप चेक कर सकते हैं.
इस तरीके से तैयार करें Ghibli Style AI इमेज
- सबसे पहले OpenAI के चैटबॉट ChatGPT की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और उसे ओपन करें.
- घिबली एआई इमेज बनाने के लिए लॉगिन करना होगा. साइनअप करके करके लॉगइन करें
- स्क्रीन पर नजर आ रह होगा What can I help with?. नीचे टाइप करने और फाइल अटैच करने का विकल्प नजर आ रहा होगा. यहां अपनी इमेज अपलोड करें और Ask Anything वाली जगह पर Ghiblify the image या Turn this image in the theme of Studio Ghibli style या Convert this image to Studio Ghibli style AI Image लिखें और सबमिट करें.
- कुछ मिनट बाद अपलोड की गई फोटो की घिबली स्टाइल वाली एआई इमेज बनकर तैयार हो जाएगी.
- इसे डाउनलोड करके आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
Grok चैटबॉट पर कैसे बनाएं Ghibli Style AI इमेज
- एलन मस्क के सोशल मीडया प्लेटफार्म X पर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
- बायीं ओर नजर आर Grok सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां अटैचमेंट पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें और ChatGPT चैटबॉट के जैसे ही Ask Anything वाली जगह पर Ghiblify the image या Turn this image in the theme of Studio Ghibli style या Convert above image to Studio Ghibli style AI Image लिखें और सबमिट करें.
- कुछ ही सेकेंड में अपलोड की गई फोटो की घिबली स्टाइल वाली एआई इमेज बनकर तैयार मिलेगी.
/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/31/8mGXhfET6Njsl974mDRI.jpg)
Photograph: (Image X, Grok) - उसे डाउनलोड करके आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस बात की भी रखें ध्यान
घिबली एआई इमेज ट्रेंड में शामिल होने के लिए भले ही आप भी दिलचस्पी दिखा रहे हों लेकिन ध्यान रहे आप जिस किसी फोटो या अपनी पर्सनल का इस्तेमाल करेंगे वह चैटबॉट पर अपलोड और प्रासेस की जाएगी. ऐसे में अपनी पर्सनल फोटो का घिबली स्टाइल वाला इमेज बनाते समय विवेक का इस्तेमाल करने की जरूरत है.
ChatGPT या Grok, किसका घिबली इमेज बेहतर
यहां हमने ChatGPT और Grok, दोनों चैटबॉक के जरिए से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर की घिबली इमेज तैयार की नतीजे आपके सामने हैं. दोनों घिबली इमेज को देखकर आप बखूबी समझ गए होंगे कि कौन सा चैटबॉट बेहतर इमेज उपलब्ध करा रहा है. यहां डिटेल पढ़िए
ChatGPT की इमेज डिटेलिंग में बेहतर है लेकिन यूजर को ये सेवाएं सीमित दे रहा है. इसके साथ बेहतर इमेज डिटेलिंग और Ghibli जैसा एनिमेशन, कल कॉम्बिनेशन और कभी-कभार ज्यादा फैंटेसी टच देखने को मिल रही है. हालांकि ये लिमिटेड संख्या में ही घिबली इमेज उपलब्ध करा रहा है. यूज़र्स एक दिन में फ्री में 3 इमेज ही बना पा रहे हैं.
दूसरी तरफ Grok की घिबली इमेज ChatGPT की तुलना में कम समय ले रहा है यानी ये फास्ट है लेकिन डिटेल में फीकी देखने को मिल रही है हालांकि Grok की इमेज फ्री में अनलिमिटेड ट्राय, इमेज की डिटेलिंग कमजोर कलर कॉम्बिनेशन और एनिमेशन फील भी कमजोर है. Grok 3 ने इमेज के बेसिक थीम को अच्छी तरह समझा, लेकिन फाइन डिटेलिंग और एनिमेशन की गुणवत्ता में यह थोड़ा पीछे रह गया.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us