scorecardresearch

Buy on Dip : 1 साल के हाई से 61% तक छूट पर मिल रहे हैं ये 36 क्‍वालिटी स्‍टॉक, क्‍या बाजार में पैसा लगाने का सही समय

Stocks Trading at Big Discount : बाजार के हालिया गिरावट में बहुत से फंडामेंटली मजबूत शेयर भी हैं, जिनमें अपने पीक से 25 से 60 फीसदी गिरावट आ चुकी है. ये स्‍टॉक भारी डिस्‍काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं.

Stocks Trading at Big Discount : बाजार के हालिया गिरावट में बहुत से फंडामेंटली मजबूत शेयर भी हैं, जिनमें अपने पीक से 25 से 60 फीसदी गिरावट आ चुकी है. ये स्‍टॉक भारी डिस्‍काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Banking Sector, Banking Stocks, Financial Sector, Financial stocks, best banking stocks, banking stocks to buy

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2HFY25 में सरकारी कैपेक्‍स और ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी होगी. नियर टर्म में FII आउटफ्लो में कमी आएगी. (Pixabay)

Right Time to Invest : बाजार में हालिया गिरावट में निफ्टी 50, सितंबर 2024 में बनाए गए अपने आलटाइम हाई से करीब 12 फीसदी टूट चुका है. सेंसेक्‍स में भी करीब इतनी ही गिरावट आई है. इसके पीछे कमजोर कॉरपोरेट अर्निंग, एफआईआई की बिकवाली, जियोपॉलिटिकल टेंशन प्रमुख वजह रही है. हालांकि हालिया गिरावट के चलते बाजार के वैल्‍युएशन में सुधार हुआ है. इस गिरावट में बहुत से फंडामेंटली मजबूत शेयर भी हैं, जिनमें अपने पीक से 25 से 60 फीसदी गिरावट आ चुकी है. ये स्‍टॉक भारी डिस्‍काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि भारत में निवेश को रीइवैल्‍युएट करने का सही समय है. भारी डिस्‍कांड पर चल रहे कई लार्जकैप, मिडकैप और स्‍मॉलकैप मौजूदा भाव से हाई रिटर्न देने में सक्षम हैं. 

Adani stocks crash : अडानी के शेयरों में भारी अफरा तफरी, 20% तक गिरावट, कई में लोअर सर्किट, रिश्वतखोरी के आरोप से बिगड़ा मूड

भारत में खरीदारी के अवसर 

Advertisment

ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि इस करेक्‍शन के दौरान जेएम फाइनेंशियल कवरेज यूनिवर्स में 21 फीसदी स्टॉक 30 फीसदी से ज्‍यादा कमजोर हुए हैं. जबकि 55 फीसदी स्टॉक में 20 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट आई है. वहीं 72 फीसदी स्‍टॉक 15 फीसदी से ज्‍यादा टूटे हैं. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2HFY25 में सरकारी कैपेक्‍स और ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा, रेगुलर SIP फ्लो जारी रहने की उम्मीद है, यह भी उम्‍मीद है कि नियर टर्म में FII आउटफ्लो में कमी आएगी. ऐसे में बाजार में यह गिरावट खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए. जिन फंडामेंटली मजबूत शेयरों में अच्‍छा खासा डिस्‍काउंट आ चुका है, उन पर नजर रखनी चाहिए.

Most Profitable IPO : इस साल सबसे ज्‍यादा कमाई कराने वाले 7 आईपीओ, निवेशकों को 110 से 254% मिला रिटर्न, इन 5 में सबसे ज्‍यादा नुकसान

निवेश अवसरों के पुनर्मूल्यांकन का सही समय

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यह भारत में निवेश के अवसरों का पुनर्मूल्यांकन करने का सही समय है. क्योंकि गिरावट के बाद बाजार का वैल्‍युएशन सही हुआ है और भारत अभी भी लॉन्‍ग टर्म स्‍ट्रक्‍चरल ग्रोथ स्‍टोरी के लिए बेहतर जगह है. इसके पीछे कुछ वजह हैं -  (1) भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है; (2) नॉमिनल  जीडीपी के फीसदी के रूप में भारत का जीएफसीएफ लगातार 4 साल से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2025 में इसके 31.5% तक पहुंचने की उम्मीद है; (3) भारत और चीन 2030 तक दुनिया के सबसे बड़े मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेंटर होंगे (4) भारत में अब तक की सबसे बड़ी युवा आबादी है. यह 2030 तक दुनिया की सबसे युवा आबादी में से एक बनी रहेगी; (5) भारतीय बाजार डोमेस्टिक कैपिटल फ्लो द्वारा समर्थित हैं, अक्टूबर 2024 में भारत में 253 अरब रुपये का एसआईपी फ्लो देखा गया. 

Investment Strategy : इक्विटी म्‍यूचुअल फंड, फिक्‍स्‍ड इनकम और गोल्‍ड में कैसे करें निवेश? मौजूदा माहौल में मुनाफा कमाने का ये है सही तरीका

टॉप लार्ज कैप (एक साल के हाई से 27% तक डिस्काउंट)

ONGC 

1 साल के हाई से गिरावट : -27.3%  
रिटर्न अनुमान : 30.3% 

Cholamandalam Investment 

1 साल के हाई से गिरावट : -26.9% 
रिटर्न अनुमान : 23.9% 

Samvardhana Motherson 

1 साल के हाई से गिरावट : -24.1%
रिटर्न अनुमान : 25.8% 

Shriram Transport 

1 साल के हाई से गिरावट : -23.1% 
रिटर्न अनुमान : 29.8% 

Havells India 

1 साल के हाई से गिरावट : -22.9%
रिटर्न अनुमान : 25.5% 

RIL

1 साल के हाई से गिरावट : -21.4% 
रिटर्न अनुमान : 38.5% 

DLF 

1 साल के हाई से गिरावट : -21.3%
रिटर्न अनुमान : 30.4% 

Maruti Suzuki 

1 साल के हाई से गिरावट : -20.1%
रिटर्न अनुमान : 37.9% 

Jindal Steel & Power 

1 साल के हाई से गिरावट : -20.0% 
रिटर्न अनुमान : 25.8% 

Bank of Baroda 

1 साल के हाई से गिरावट : -18.91%
रिटर्न अनुमान : 17.9% 

Hindalco Industries 

1 साल के हाई से गिरावट : -18.0% 
रिटर्न अनुमान : 16.4% 

Bharat Electronics 

1 साल के हाई से गिरावट : -17.4% 
रिटर्न अनुमान : 28.2% 

Axis Bank 

1 साल के हाई से गिरावट : -15.0% 
रिटर्न अनुमान : 26.8%

(सोर्स: Bloomberg, Company, JM Financial)

Invest During Bad Time : बाजार के बुरे दौर में निवेश बनाए रहेंगे या निकाल लेंगे? कौन सी स्ट्रैटेजी होगी सही, पीक से 12% टूट चुका है निफ्टी

टॉप मिडकैप (एक साल के हाई से 38% तक डिस्काउंट)

Oil India 

1 साल के हाई से गिरावट : -37.6% 
रिटर्न अनुमान : 44.9%

Suzlon Energy 

1 साल के हाई से गिरावट : -34.1% 
रिटर्न अनुमान : 37.2% 

BHEL 

1 साल के हाई से गिरावट : -33.5% 
रिटर्न अनुमान : 67.4% 

Global Health 

1 साल के हाई से गिरावट : -32.6% 
रिटर्न अनुमान : 35.5% 

Gujarat Gas 

1 साल के हाई से गिरावट : -29.2%
रिटर्न अनुमान : 42.6% 

Metro Brands 

1 साल के हाई से गिरावट : -21.8% 
रिटर्न अनुमान : 22.7% 

Deepak Nitrite 

1 साल के हाई से गिरावट : -17.2% 
रिटर्न अनुमान : 18.7% 

Marico Ltd. 

1 साल के हाई से गिरावट : -17.0% 
रिटर्न अनुमान : 22.8%

(सोर्स: Bloomberg, Company, JM Financial)

Swiggy vs Zomato : कौन सा शेयर खरीदने पर मिलेगा हाई रिटर्न, अभी किसमें दिख रहा है ज्यादा दम

टॉप स्‍मॉलकैप (एक साल के हाई से 61% तक डिस्काउंट)

Zee 

1 साल के हाई से गिरावट : -61.2% 
रिटर्न अनुमान : 72.9% 

HG Infra Engineering 

1 साल के हाई से गिरावट : -35.0% 
रिटर्न अनुमान : 53.6% 

Ahluwalia Contracts 

1 साल के हाई से गिरावट : -34.9% 
रिटर्न अनुमान : 44.0% 

PCBL 

1 साल के हाई से गिरावट : -32.6%
रिटर्न अनुमान : 58.9% 

Cyient DLM 

1 साल के हाई से गिरावट : -29.4% 
रिटर्न अनुमान : 53.3% 

Star Health  

1 साल के हाई से गिरावट : -26.6%
रिटर्न अनुमान : 60.6% 

Gokaldas Exports 

1 साल के हाई से गिरावट : -25.5%
रिटर्न अनुमान : 51.0%

Lemon Tree 

1 साल के हाई से गिरावट : -24.4% 
रिटर्न अनुमान : 29.1% 

SAMHI Hotels 

1 साल के हाई से गिरावट : -23.6% 
रिटर्न अनुमान : 47.3% 

PNB Housing Finance 

1 साल के हाई से गिरावट : -22.0% 
रिटर्न अनुमान : 37.6% 

CMS Info Systems 

1 साल के हाई से गिरावट : -21.4% 
रिटर्न अनुमान : 21.2%

Balrampur Chini 

1 साल के हाई से गिरावट : -21.4%
रिटर्न अनुमान : 34.5% 

Bikaji Foods 

1 साल के हाई से गिरावट : -20.5%
रिटर्न अनुमान : 23.8%

Techno Electric 

1 साल के हाई से गिरावट : -19.5% 
रिटर्न अनुमान : 16.1% 

Aadhar Housing Finance 

1 साल के हाई से गिरावट : -15.8 
रिटर्न अनुमान : 41.7%

(सोर्स: Bloomberg, Company, JM Financial)

(Disclaimer: शेयर पर व्यू या सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Largecap Stocks Smallcap Stocks Stocks to Buy Stock Market Investment Midcap Stocks