scorecardresearch

Income : वन टाइम करें इन्‍वेस्‍टमेंट, हर महीने खाते में आएंगे 10,000 रुपये, इस सरकारी स्‍कीम का कैसे उठाएं फायदा

Regular Income : सरकार की ओर से कुछ स्‍कीम चलाई जा रही हैं, जहां आप जमा पूंजी का कुछ हिस्‍सा डिपॉजिट कर, नियमित इनकम कर सकें. ये स्‍कीम इस तरह से डिजाइन हैं, जहां डिपॉजिट पर ब्‍याज रेगुलर आपके खाते में आता रहे.

Regular Income : सरकार की ओर से कुछ स्‍कीम चलाई जा रही हैं, जहां आप जमा पूंजी का कुछ हिस्‍सा डिपॉजिट कर, नियमित इनकम कर सकें. ये स्‍कीम इस तरह से डिजाइन हैं, जहां डिपॉजिट पर ब्‍याज रेगुलर आपके खाते में आता रहे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
POMIS Fixed monthly returns plan, Post Office Monthly Income Scheme, Guaranteed Income Plan, Post Office Scheme, POMIS Explained, Safe Monthly Income, Invest Once, Earn Monthly, POMIS interest rate, Guaranteed income scheme India, Best safe investment 2025, Monthly income plan government, Post office saving schemes, Pension plan alternative, Risk free investment India, Senior citizen monthly income plan

Monthly Income Scheme : स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल है, लेकिन 5 साल बाद नए ब्याज दर के हिसाब से इसे आगे बढ़ा सकते हैं. (Pixabay)

Monthly Income Scheme : सरकार की ओर से कुछ स्‍कीम ऐसी चलाई जा रही हैं, जहां आप अपनी जमा पूंजी का कुछ हिस्‍सा डिपॉजिट कर, रेगुलर इनकम कर सकें. ये स्‍कीम इस तरह से डिजाइन की गई हैं, जहां आपके डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्‍याज रेगुलर आपके खाते में आता रहे. इनमें एक सरकारी स्‍कीम ऐसी है, जिसमें आप मंथली बेसिस पर ब्‍याज का फायदा उठा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) की मंथली इनकम स्‍कीम (POMIS) की. 

Also Read : HDFC म्‍यूचुअल फंड की हाई रेटिंग वाली 5 स्‍कीम, 10 साल से दे रही हैं 18 से 20% की दर से रिटर्न, 5 गुना बढ़ा दी दौलत 

यह स्‍कीम इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे आपको मंथली इनकम (Regular Income) होती रहे. इसमें सिंगल और ज्‍वॉइंट अकाउंट दोनों शुरू करने की सुविधा है. इस सरकारी स्‍कीम का मैक्सिमम फायदा आप शादी के बाद उठा सकते हैं या उठा सकती हैं. इस स्‍कीम में अगर आप अपने स्‍पाउस के साथ मिलकर ज्‍वॉइंट अकाउंट शुरू करें तो अपने लिए हर महीने 10,000 रुपये इनकम का इंतजाम कर सकते हैं. जानते हैं कि ये स्‍कीम कैसे करती है काम और आपके लिए क्‍यों बेहतर है.

Also Read : Cheapest Funds : निवेश के लिए सबसे सस्ते 7 म्यूचुअल फंड, 25 से 35% की दर से दे रहे हैं रिटर्न, रेटिंग भी हाई

ब्याज दर और डिपॉजिट के नियम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम पर मौजूदा ब्‍याज दर 7.4 फीसदी सालाना है. 

इसमें सिंगल अकाउंट के जरिए 9 लाख और स्‍पाउस के साथ मिलकर ज्‍वॉइंट अकाउंट के जरिए अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. 

यह अकाउंट खोलने के लिए कम से कम 1000 रुपये निवेश जरूरी, जिसके बाद 1000 रुपये के मल्टीपल में जमा हो सकता है.

ज्वॉइंट अकाउंट में हर होल्डर का निवेश में बराबर हिस्सा होता है. 

Also Read : वन टाइम 25,000 रुपये का निवेश बन गया 42 लाख, ये है 167 गुना रिटर्न देने वाला फ्लेक्‍सी कैप फंड

POMIS : कैसे काम करती है ये स्‍कीम 

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम पर अभी 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. इसमें जमा पैसों पर जो भी सालाना ब्याज होता है, उसे 12 हिस्से में बांट दिया जाता है, और वह हर महीने आपके अकाउंट में आएगा. अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में बना रहेगा और मैच्‍योरिटी पर मूलधन के साथ जोड़कर मिल जाएगा. इस स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल है, लेकिन 5 साल बाद नए ब्याज दर के हिसाब से इसे आगे बढ़ा सकते हैं.

Also Read : एक बार 10,000 रुपये निवेश करने वालों को मिला 28 लाख, ये फंड साल दर साल दे रहा है 20% की दर से रिटर्न

Monthly Income : हर महीने कितना ब्‍याज 

ब्याज दर: 7.4 फीसदी सालाना
ज्‍वॉइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश: 15 लाख रुपये
सालाना ब्याज: 1,11,000 रुपये
मंथली ब्याज: 9250 रुपये

अगर सिंगल अकाउंट हो तो
ब्याज दर: 7.4 फीसदी सालाना
ज्‍वॉइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश: 9 लाख रुपये
सालाना ब्याज: 66,600 रुपये
मंथली ब्याज: 5550 रुपये

Also Read : 5 साल में 350 से 500% एबसॉल्यूट रिटर्न, ये हैं मोतीलाल एएमसी की बेस्ट 5 स्कीम

योग्‍यता : कौन खोल सकता है अकाउंट

(i) एडल्ट के नाम से सिंगल अकाउंट
(ii) ज्वॉइंट अकाउंट (अधिकतम 3 एडल्ट मिलकर) (ज्वॉइंट A या ज्वॉइंट B)
(iii) माइनर के नाम पर उसका गार्जियन अकाउंट खोल सकता है
(iv) 10 साल का माइनर है तो उसके नाम से

(सोर्स: इंडिया पोस्ट)

POMIS Monthly Income Regular Income